संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
-भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर में आयोजित भव्य कलश यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में बनियाबारी स्थित कृष्णा पैलेस में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास जी के समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह, विधायक अनिल त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, विनोद पांडेय, अर्जुन चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्र, हैप्पी राय, कपिल कन्नौजिया, अनिल पांडेय, अशोक यादव, समस्त मंडल अध्यक्षगण, ब्रह्मानंद पांडेय, गौरव कुमार निषाद, शक्तिमणि, आदित्य यादव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों एवं महापुरुषों के आदर्शों को समाज तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक गुरु रविदास जी महाराज को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक बन गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

