संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला
संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला
- गुरु रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का दिया था संदेश- जिलाध्यक्ष
-गुरू रविदास जन-जन की आत्मा- अंकुर राज तिवारी
संतकबीरनगर। भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय खलीलाबाद में किया गया। कार्यशाला में रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष नीतू सिह ने कहा कि गुरु रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी। इस अवसर पर आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास जयंती को भी विशेष रूप से मनाया जाएगा। पार्टी द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपाईयों को समझाया समरसता संकल्प अभियान इसके तहत बूथ स्तर तक कार्यक्रम, संगोष्ठियां और सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिह ने की। कहाकि, गुरु रविदास जी और महर्षि वेदव्यास का जीवन हमें सेवा, समर्पण और संस्कार सिखाता है। भाजपा कार्यकर्ता इन आदर्शों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और समरसता का संदेश देंगे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने कहा गुरु रविदास ने सभी वर्गों में ब्रह्म स्वरूप भगवान की विभूतियों के रूप में जाना है पशु, पक्षी से लेकर सभी जीवों में ब्रह्म स्वरूप का अनुभव कर उन्होंने संसार को एक सूत्र में होने का भाव दिया है।
सियाराम मय सब जग जानी, करहु प्रणाम जोरी जुग पानी पूरे संसार में श्री राम का निवास है, सबमें भगवान हैं मैं उनको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। विधायक अंकुरराज तिवारी ने गुरु रविदास महाराज को जन-जन का आत्मा बताया। जिन्होंने पूरे देश को ब्रह्मा का असली तत्व प्रतिपादित किया। इस दौरान जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू,जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, हैप्पी राय, अर्जुन चौधरी, आदित्य यादव, कपिल देव कनौजिया, भूपेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल, बसंत तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, अबरार अहमद, ब्रह्मानंद पान्डेय ,कन्हैया वर्मा, कन्हैया यादव, रामनयन शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, राजू भारती, बृजनंदन पाठक, अरविंद सिंह, दिनेश चौधरी, संतलाल मौर्य, दीपक शुक्ला, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह पिंकू, शक्तिमानी त्रिपाठी,व जिला मीडिया प्रभारी ब्रहमा नंद पाडेय आदि रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

