संत कबीर नगर की खबर लक्जरी कार विद्युत तार से टकराईं
- महुली थाना क्षेत्र के घोरही गांव के निकट का मामला
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर घोरही गांव के निकट मंगलवार देर रात अनियंत्रित लक्जरी कार सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल टकरा गई। टक्कर के दैरान हाईटेंशन तार के धमाका सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। आवागमन ठप हो गया। पुलिस की मौजूदगी में विद्युत कर्मियों ने सड़क पर गिरे तार और पोल के मलबे को हटाया। तब जाकर घण्टो बाद आवागमन चालू हो सका। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि एक लक्जरी कार मंगलवार की रात खलीलाबाद की तरफ से विश्वनाथपुर की ओर जा रही थी।
- पोल से प्रवाहित हो रही थी 11 हजार वोल्ट की सप्लाई
इसी दौरान अचानक घोरही गांव निकट कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन प्रवाहित विद्युत पोल से जोरदार तरीके से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय विद्युत आपूर्ति बहाल थी। जिसके चलते तेज आवाज के बाद बिजली ट्रिप होने के पाने कुछ सेकेंड में बहाल हो गई। पुलिस पहुंच गई। विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र से बिजली कटवाकर सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार को हटाया। तब जाकर सड़क के दोनो तरफ खड़े वाहन गतव्य स्थल की तरफ बढ़ सके। तेज धमाका सुनकर कुछ दूर स्थित घरों से लोग बाहर निकल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
