संतकबीरनगर में नकली गोल्ड के बदले 8 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 29, 2026 - 16:46
संतकबीरनगर में नकली गोल्ड के बदले 8 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

नकली गोल्ड के बदले 8 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
-8 लाख नगद, 3 मोबाइल, 2 पीली धातु का बिस्कुट, 1 सेट वर्दी मय बेल्ट, आधार कार्ड व मोटरसाइकिल बरामद
-पकड़े गये आरोपी में एक निकला पुलिस का होमगार्ड 
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए ठगी व घोखाधड़ी कर 8 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये का मकान थाना नौतनवा जनपद महराजगंज) उम्र करीब 47 वर्ष, संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद उम्र करीब 42 वर्ष (होमगार्ड) को रविवार को स्पर्श हास्पिटल से पहले कट से डडवा नहर तिराहा के पास से 8 लाख रुपया नगद, 3 अदद मोबाइल, 2 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 1 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 1 अदद आधार कार्ड व 1 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि घटना बीते 26 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि बीते 23 मार्च 2026 को 4 व्यक्तियों द्वारा मिलकर नकली गोल्ड देकर 8 लाख रुपए ठगी व धोखाधड़ी कर लिया गया है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो प्रदीप कुमार राव नें बताया कि बीते 23 मार्च 2026 को मोबाइल से वार्ता के क्रम में सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी खड्डा जनपद कुशीनगर को सोने का बिस्कुट देने हेतु बुलाया था, सन्नी कुमार गुप्ता कुर्थिया पेट्रोल पम्प के दक्षिण पोखरा के बगल मे उपस्थित आये, जिनसे सोने का बिस्कुट देकर आठ लाख रुपया ले लिया गया। पहले से वार्ता के क्रम में संजय चौधरी बावर्दी मौके पर पहुंचे और 8 लाख रुपये बैग सहित मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चले गये तथा रुपये को हम लोग सुरक्षित स्थान पर रख दिये तथा संजय चौधरी अपनी ड्यूटी करने लगे। इसी बीच अखबार से सूचना मिली की सन्नी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद मे मुकदमा लिखवाया गया है।

इस जानकारी के क्रम मे आज हम लोग उक्त रुपये को लेकर नौतनवा जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे, चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी कांटे उमाशंकर त्रिपाठी, सिपाही भूपेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णानन्द शाह, दीवान सुशील कुमार,  हरिप्रकाश, सिपाही चन्द्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय कुमार सिंह, दीवान अनूप कुमार राय, सिपाही अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, बिरबहादुर यादव, अरुण कुमार, विवेक मिश्रा उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, सिपाही ज्ञान सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952