संतकबीरनगर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

झपटमारी की 6 मोबाईल, 1 तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद

Jun 3, 2026 - 17:40
संतकबीरनगर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे व प्रभारी एसओजी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अवधेश कुमार धुरिया पुत्र कृष्ण कुमार निर्भिक निवासी कसैला थाना कोतवाली खलीलाबाद, सौरभ यादव पुत्र रामशब्द निवासी कसैला थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रभात यादव पुत्र राजेश यादव निवासी निखरतपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को झपटमारी की कुल 6 मोबाइल, 1 अवैध तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल के साथ पर मेहदावल बाइपास रोड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। 

-झपटमारी की 6 मोबाईल, 1 तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद

प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महातम पुत्र रामराज ग्राम गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 30 मई 2026 को सुबह में जब मैं अपने घर से बरदहिया बाजार जा रहा था कि विधियानी तिराहा के आगे ओवर ब्रिज के मध्य पहुँचा था कि मेरे मोबाइल पर फोन आया, मैं गाड़ी ब्रिज पर रोककर बात कर ही था कि उस बीच चार अज्ञात लड़के बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से आये और मेरा मोबाइल झपट्टा मारकर (छीनकर) भागने लगे। जब वह मेरा मोबाइल छीन कर भाग रहे थे तो एक लड़के पास असलहा (कट्टा) दिखाई दिया। जिसके डर से मैं शोर नहीं मचा पाया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोबाईल बरामदगी पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा मु0अ0सं0 465/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग के एक अन्य साथी के साथ घूम फिर कर बरदहिया, गोला, विधियानी, मगहर, कटबंध आदि स्थानो पर मोटर साइकिल से जाकर कट्टा दिखाकर मोबाइल छीन लेते है।

बीते 30 मई 2026 को हम चारो लोग मुखलिस पुर रोड पुल पर जाकर खड़े थे, उसी समय विधियानी तिराहा के तरफ से एक आटो वाला पुल पर आया। हम चारो लोग टैम्पू चालक को रोककर उसको कट्टा दिखाकर उसके मोबाइल को छीन कर लेकर चले गये। जो मोबाइल टैम्पू चालक से छीने थे, वह मोबाइल जो अवधेश कुमार धुरिया के पास से आप लोगो द्वारा बरामद की गयी है और शेष 5 मोबाइल जो हम लोगो के पास मिला है, वह पाँचो मोबाइल मगहर कटबन्ध और अन्य जगहो से चलते फिरते आदमी से छिनकर लिए है। हम लोग छिनैती के मोबाइलो को घूम फिर कर अज्ञात लोगो से पैसा लेकर बेच देते है, जो पैसा मिलता है हम लोग आपस में हिस्से के मुताबिक बाँटकर को खाते पीते और अपना खर्च चलाते है। अभियुक्तगण के बयान से ज्ञात हुआ है कि इनलोगो के द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं कारित की गयी हैं, जिनकी जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान चौकी प्रभारी बरदहिया बाजार अनिल कुमार यादव, दीवान गणेश प्रसाद, सिपाही दिपेश कुमार, बलराम यादव, आशीष कुमार यादव, दुर्गेश, देवेन्द्र वर्मा, साधना, आरजू सिंह, प्रभारी एसओजी रजनीश राय मय टीम, सर्विलांस टीम संतकबीरनगर मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952