संतकबीरनगर में अफीम के पौधे आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद
अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती
- अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद
- आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ महुली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम बरामद किया है। पुलिस ने अबैध अफीम की खेती करने वाले को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय पेश किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को थाना महुली पर सूचना मिली कि ग्राम बसियाजोत में अभियुक्त अब्दुल रहीम उपरोक्त द्वारा अपने घर के सामने खेत में अफीम का पौधा लगाया गया है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष महुली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी बसियाजोत थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को उसके घर के पास में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 08 किग्रा 750 ग्राम अफीम के हरे पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया। अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल मजीद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल रितेश यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव का योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
