संतकबीरनगर महिला थाना पर आये सभी मामलो का हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर महिला थाना पर आये सभी मामलो का हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर। महिला थाना पर थाना थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या की अध्यक्षता व थाने पर नियुक्त महिला सिपाही विनिता सिंह, रम्भा यादव, रिंकी गौतम तथा थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में सात मामले आये। जिसमें सुलह समझौता कराकर बिखरते हुए परिवार को जोड़ा गया। साधना पुत्री काशीप्रसाद निवासी खुर्द दुबौली थाना बनकटी जनपद बस्ती व शैलेन्द्र निवासी बेल्डूहा थाना महुली, मनीषा पुत्री राजकुमार निवासी तामाखास थाना खलीलाबाद व अनिल कुमार निवासी रमवापुर थाना धनघटा, सबीना खातून पुत्री ताज मोहम्मद निवासी हैंसर बाजार थाना धनघटा व जूबेर आलम पुत्र समीउल्लाह साकिन औरंगाबाद थाना खलीलाबाद, सुधा पुत्री शंकर साकिन डडवा थाना को0 खलीलाबाद व अजय पुत्र पाँचु साकिन भगौसा थाना बेलहरकला, आशा पत्नी आन्नद निवासी परसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद व आनन्द पुत्र राजेश निवासी परसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, बबीता पत्नी रामधनी पुत्री ओमप्रकाश निवासी मुष्ठीकला थाना धनघटा व रामधनी पुत्र बुजीराम निवासी करमाखान थाना दुधारा, नीतू पत्नी अमरेश कुमार निवासी मिजौलिया मिश्र थाना मेंदावल व अमरेश कुमार पुत्र नरेन्द्र निवासी कुटहनी थाना खेशरहा जनपद सिद्धार्थनगर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
