क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक दुग्ध सेवा की सुविधा-इंजीनियर सुधांशु सिंह
क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक दुग्ध सेवा की सुविधा-इंजीनियर सुधांशु सिंह
-इंजीनियर सुधांशु सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर क्षेत्र के बंजरिया रोड पर गुरुवार को सावरिया काउ मिल्क एटीएम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह ने फीता काटकर मिल्क एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नई दुग्ध सेवा की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि इंजीनियर सुधांशु सिंह के साथ गोलू सिंह, गुड्डू पाल सिंह, अभिषेक, सूरज मिश्रा एवं विनोद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इंजीनियर सुधांशु सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। सावरिया काउ मिल्क एटीएम की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए दुग्ध उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक पहल है। उन्होंने संस्था के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए सफल संचालन की कामना की। सावरिया काउ मिल्क एटीएम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को दूध प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सावरिया काउ मिल्क एटीएम के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
लोगों ने उम्मीद जताई कि यह नई पहल क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगी और आगे चलकर दुग्ध सेवा को और अधिक सुविधाजनक बनाने में योगदान देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

