संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओ को किया जागरूक
संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओ को किया जागरूक
पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओ को किया जागरूक
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया तथा ग्राम चैपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा तामेश्वरनाथ में, महिला थाना द्वारा बरदहिया बाजार,मगहर में, थाना धनघटा द्वारा बन्ड़ा बाजार,सुरैना, धनघटा चैराहा,, थाना महुली द्वारा मडहाजोत में, थाना मेंहदावल द्वारा कौवाठोर,पंडितपुरवा, सरफरा में महिलाओं/बालिकाओं व स्कूली छात्राओ को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
