संतकबीरनगर डीएम व एसपी ने कांवड़ यात्रा पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए किया बैठक

Jul 25, 2026 - 17:57
संतकबीरनगर डीएम व एसपी ने कांवड़ यात्रा पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए किया बैठक

डीएम व एसपी ने कांवड़ यात्रा पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए किया बैठक
- डीएम व एसपी ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम पर स्थानीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के दृष्टिगत बाबा तामेश्वर धाम परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर के पुजारी, गोसाई बाबा व स्थानीय ग्रामीणों, संभ्रांत जनों के साथ समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं कावड़ यात्रा का पर्व आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहार को भाई-चारें के साथ मनाये।

 उन्होंने कहा कि इस बार 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार कांवड़ समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर स्थानीय जरूरत के हिसाब से यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन के रास्तों में विद्युत पोलों, विद्युत तार का संयोजन आदि व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया जाए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारी, मंदिर के पुजारी व स्थानीय नागरिकों से श्रावण मास, कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व में की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे में फीडबैक लेते हुए उनका सुझाव जाना जिसके अनुसार श्रद्धालुओं, कावड़ियों के सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं चाक चौबंद बनाए जाने हेतु पुलिस अधिकारियों सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सम्भावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सी0सी0टी0वी0 कैमरे वह कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सावन मेला के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर बाबा तामेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ भारती, मंदिर के पुजारीगण, ग्राम प्रधान तामेश्वरनाथ राम सुरेश पासवान, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर0के0 पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी व स्थानीय ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952