संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया निरीक्षण

Feb 15, 2026 - 16:34
संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया निरीक्षण


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से महाशिवरात्रि के पर्व पर थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली। उन्होने मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का निरीक्षण किया, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952