संतकबीरनगर डीएम नें कांवड़ यात्रा पर्व को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट किया बैठक
डीएम नें कांवड़ यात्रा पर्व को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट किया बैठक
-डीएम व एसपी नें कावड़ यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित की गई तैयारियों का फीडबैक लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर के पुजारी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत जनों के साथ समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं कावड़ यात्रा का पर्व आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहार को भाई-चारें के साथ मनाये। उन्होंने श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा के दौरान जनपद के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर एवं ग्रामीण इलाकों में शिवालयों सहित समस्त मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करा ली जाए।
जलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिव मंदिरों के अप्रोच मार्गों की मरम्मत, गड्ढा मुक्त करने, मार्गों पर लगे विद्युत तारों के सुव्यवस्थित होने की जांच करने, बरसात के मौसम को देखते हुए लोहे के विद्युत पोलों को पॉलिथीन से कवर करवाने सहित शिव मंदिरों के रास्तों की साफ सफाई, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का आवश्यकतानुसार डिप्लॉयमेंट, कावड़ यात्रा के दौरान रास्ते में आवश्यकतानुसार पेयजल की उपलब्धता, हैंडपंप्स को ठीक करने, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि से संबंधित निर्देश विभागीय अधिकारियों को देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लें तथा समय रहते तत्काल उसे ठीक कर दें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कुछ महत्वपूर्ण मंदिरों जैसे तामेश्वर नाथ धाम, विड़हल घाट, बैजूनाथ धाम, हैंसर बाजार शिव मंदिर, मगहर शिव मंदिर, पौली शिव मंदिर, जगदीशपुर शिव मंदिर सहित जनपद के नगर पालिका व नगर पंचायत एवं ग्रामीण शिव मंदिरों पर साफ सफाई, जलाभिषेक के दौरान बेरिकेटिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की निगरानी व्यवस्था, पुलिस बल की व्यवस्था आदि से संबंधित एक-एक बिंदु का बारीकी से फीडबैक लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार कांवड़ समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर स्थानीय जरूरत के हिसाब से यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी थानाध्यक्षों चौकी प्रभारी, मंदिर के पुजारी व स्थानीय नागरिकों से श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व में की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे में फीडबैक लेते हुए उनका सुझाव जाना जिसके अनुसार श्रद्धालुओं कावड़ियों के सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं चाक चौबंद बनाए जाने हेतु पुलिस अधिकारियों सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी कावंड़ मेलो में आये हुए यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मदद के लिये आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कावड़ संघों से बात कर उनकी सूची बना लें जिससे कौन सा कांवड़ समूह कब और कहां से जल भरेंगे और किस रूट से जाएंगे, जिससे जल भरने से लेकर जलाभिषेक तक की व्यवस्था को पहले से ही सुव्यवस्थित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, समस्त थाना प्रभारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

