संगठित हिंदू समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण- सुशील
संगठित हिंदू समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण- सुशील
संगठित हिंदू समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण- सुशील
-सहयोग के बिना कोई कार्य सम्भव नही- आचार्य धरणीधर महाराज
बखिरा/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख (गोरक्ष प्रांत) सुशील ने कहा कि हिंदू समाज का एकजुट रहना देश और समाज दोनों के हित में है। हमारी असली शक्ति संगठन और एकता में निहित है। संगठित समाज हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है। वे रविवार को कंपोजिट विद्यालय मेड़रापार में आयोजित हिंदू सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपने संस्कारों और परंपराओं को बनाए रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक हमारी संस्कृति, विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों का संरक्षण संभव नहीं है। सभी वर्गों को मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि आचार्य धरणीधर महाराज ने कहा कि हमें जाति-पंथ से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
यदि हम अलग-अलग रहेंगे तो हमारे अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने जीवन के विभिन्न उदाहरण देते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक कोई भी कार्य बिना एक-दूसरे के सहयोग के पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए आपसी मतभेद त्यागकर हिंदू समाज को एकजुट रहना चाहिए।गंगाधर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए हिंदू समाज का संगठित होना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया और पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब हिंदू समाज संगठित हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। सम्मेलन में सेवानिवृत्त अध्यापक भागिरथी जी और समूह संरक्षिका पूनम गुप्ता ने भी सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता भागिरथी जी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती और पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। बच्चों द्वारा हिंदू समाज की एकजुटता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस मौके पर संघ के जिला कार्यवाह सौरभ, खंड कार्यवाह सर्वेश, खंड संचालक सुरेंद्र पाठक,खंड सेवा प्रमुख विनोद मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह, डॉ. हरिओम बख्शी, देवेश सिंह बघेल, विवेक प्रताप सिंह, आकाश गौरव,मंडल अध्यक्ष राजू भारती,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनिराम यादव,राजेश गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, प्रवीण कुमार, सुनीता, प्रमिला, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
