शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो- संजय द्विवेदी

Apr 14, 2026 - 17:42
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो- संजय द्विवेदी

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो- संजय द्विवेदी
-दुधारा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई
सेमरियावां/संतकबीरनगर। मंगलवार को ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इश्तियाक अंसारी व संचालन कमरे आलम सिद्धकी ने किया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। डॉ. अंबेडकर शिक्षा को सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और मुक्ति का सबसे शक्तिशाली साधन मानते थे। उनका मूलमंत्र था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। वे शिक्षा को केवल साक्षरता नहीं, बल्कि तर्कसंगत सोच, नैतिकता और मानवीय गरिमा विकसित करने का जरिया मानते थे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिंन्हो पर चलने की शपथ ली। इस दौरान फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, हकीमल्लाह, फ़ख्ररुद्दीन, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952