शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व मारपीट का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज

Jan 1, 2026 - 19:00
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व मारपीट का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व मारपीट का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज


बेलहर/संतकबीरनगर। थाना बेलहरकला क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बाद में मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलहर थाना क्षेत्र पीड़िता ने तहरीर मे लिखा है कि उसकी शादी 5 नवंबर 2024 को बुजेश कुमार से कराई गई थी। शादी के बाद वह 23 नवंबर 2025 तक पति के साथ पत्नी के रूप में रही। इस दौरान सामाजिक रूप से विवाह स्वीकार किया गया और दोनों के बीच दांपत्य संबंध भी बने। आरोप है कि बाद में पति ने उसे छोड़ दिया और फोन बंद कर संपर्क तोड़ लिया। जब पीड़िता ने बात करने का प्रयास किया तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि शादी के बाद उसका उससे कोई संबंध नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया और करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि 4 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई, जबकि 29 दिसंबर 2025 को सास व अन्य परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति बुजेश कुमार समेत लालचंद तथा सास व चाचा ,ससुर ,को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952