शरीर में चाकू मारकर युवक को किया घायल, संतकबीरनगर एएसपी और सीओ नें मिलकर लिया जायजा
संदिग्ध परिस्थिति में युवक घायल, अडिशनल एसपी और सीओ ने लिया जायजा
- पुलिस जांच में जुटी, घायल रेफर
- महुली थाना क्षेत्र के नीबाहोरिल गांव का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नीबाहोरिल गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंची। चिकित्सको ने हालत में सुधार होता नही देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए गोरखपुर ले गये है। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार कि मंगलवार रात करीब नौ बजे नीबाहोरील गांव निवासी रवि प्रताप पुत्र स्वर्गीय अवधेश प्रसाद पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया है। डायल 112 टीम पहुंची। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घायल को वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया हो सकता है। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि घायल का इलाज गोरखपुर अस्पताल में जारी है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात हैं। घटना के बाद गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
