शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस द्वारा बिना सबूत के एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में खलीलाबाद के कलेक्ट्रेट पर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती और सुझाव देने वालों की आवाज दबाती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। पाण्डेय ने बताया कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या परए पुलिस ने उन्हें और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका था। उनके साथ आए बटुकों की चोटी खींचकर उन्हें अपमानित किया गया और थाने ले जाकर प्रताड़ित किया गया। अब शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानन्द ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
वरिष्ठ नेता अरुण पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, जिसकी मान्यता ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटियों द्वारा निर्धारित होती है। जिला कांग्रेस कमेटी संत कबीर नगर ने एफआईआर दर्ज करने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियों और संभावित प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके साथियों को न्याय दिलाना है। ज्ञापन सौंपने वालों में शांति देवी, मोइन अंसारी, अजय सिंह, बिट्टू सिंह, सुग्रीव पासवान, हीरालाल, श्यामलाल, प्रदुम्न कुमार, उदयराज चैधरी, दुर्गेश पाठक, जमुना प्रसाद, राजीव गोंड, रानू सिंह, जमशेद अख्तर, प्रेमनाथ मौर्या सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
