’वृद्धाश्रम में आयोजित की गई जागरूकता शिविर

Nov 5, 2025 - 16:57
’वृद्धाश्रम में आयोजित की गई जागरूकता शिविर

’वृद्धाश्रम में आयोजित की गई जागरूकता शिविर


’संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण अधिनियमों, सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने उपस्थित वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा समाज की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संरक्षण और कल्याण अधिनियम, 2007 सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं और जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। श्री गोस्वामी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए बताया कि “वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उपेक्षा से बचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।” यह आयोजन न केवल वरिष्ठजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और जीवन की गरिमा को बनाए रखने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुआ। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के मैनेजर, कर्मचारी समेत तमाम वृद्धजन उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952