वीर बाल दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी आयोजित कर साहिबजादों को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं वीर साहिबजादों के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया

Dec 27, 2025 - 18:42
वीर बाल दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी आयोजित कर साहिबजादों को किया नमन

वीर बाल दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी आयोजित कर साहिबजादों को किया नमन


संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं वीर साहिबजादों के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम व विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत सिंह उपस्थित रहे। वीर बाल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक गणेश पांडेय रहे, जबकि संगोष्ठी का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कम उम्र में भी उन्होंने धर्म, सत्य और साहस की जो मिसाल पेश की, वह युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साहिबजादो का कम उम्र में दिया गया बलिदान केवल इतिहास नहीं बल्कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने जोर देकर कहा साहिबजादो का बलिदान भारत की आत्मा की विजय का प्रतीक है।

उनका त्याग हमें सिखाता है कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला महामंत्री, अनिरुद्ध निषाद सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, परविदर सिंह, त्रिलोचन सिंह,अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलजीत, रतिननदर सिंह अर्जुन चैधरी, अशोक यादव, भूपेंद्र त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, कपिलदेव, उषा पाडेय,सरोज नंदनी, संतविदर पाल, धनंजय पांडेय कनहैया वर्मा, नरेंद्र पाडेय, रूद्र मिश्र, मुरली जयसवाल, मुरलीमनोहर चैरसिया, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वीर साहिबजादों के चित्रों के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को दर्शाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ निहारा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952