वीडियो कॉल पर युवती को ब्लैकमेल की अश्लील हरकत, केस
वीडियो कॉल पर युवती को ब्लैकमेल की अश्लील हरकत, केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में एक युवती ने रिश्तेदार पर छेड़छाड़, जबरदस्ती और बाद में वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोण्डा जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नहसापार गांव में हुई है। वह मई 2024 में बहन के घर एक सप्ताह के लिए आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके जीजा के रिश्तेदार अंगद चैरसिया निवासी गड़सरपार आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन घर पर अकेले होने पर आरोपी ने गलत नियत से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर निकल गई। पीड़िता के अनुसार, बाद में अपने घर लौटने पर आरोपी फोन कर धमकी देने लगा और वीडियो कॉल कर कपड़े उतारकर दिखाने का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि उसने शादी का झांसा भी दिया। आरोप है कि दबाव में आकर वह वीडियो कॉल पर उसकी बात मानती रही। कुछ समय बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। 7 फरवरी को उसके पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए तो वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपी अंगद चैरसिया के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
