विधायक धनघटा व डीएम की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sep 5, 2026 - 17:17
विधायक धनघटा व डीएम की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

विधायक धनघटा व डीएम की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
-तीनों तहसीलों में कुल 171 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 16 का कराया तत्काल निस्तारण
संतकबीरनगर। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में धनघटा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 5 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा, तहसीलदार प्रतिमा मौर्या, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

 मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। तहसील मेंहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 47 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 2 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल राजकुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे। खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी द्वारा की गई।

 उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील खलीलाबाद में कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 6 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय व तहसीलदार अनुराग यादव सहित राजस्व निरीक्षक, तहसील के राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952