कला उत्सव में जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
कला उत्सव में जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
-चित्रकला व शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय, लोकनृत्य में तृतीय स्थान
संतकबीरनगर। पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता-2026 में जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चित्रकला (द्विआयामी) विधा में विद्यालय की छात्रा रितिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल शास्त्रीय नृत्य में अर्चना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
समूह लोकनृत्य में पलक, प्रतीक्षा, वैष्णवी और अंकिता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि कला उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विभिन्न विधाओं में मिली सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कला कौशल में निपुण शिक्षक धर्मवीर चौधरी के मार्गदर्शन की सराहना की।विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

