विधायक खलीलाबाद नें 25 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर किया वितरण

Feb 28, 2026 - 19:26
विधायक खलीलाबाद नें 25 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर किया वितरण

विधायक खलीलाबाद नें 25 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर किया वितरण


-केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ- विधायक खलीलाबाद


संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया। जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों व भारी संख्या में उपस्थित महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा व सुना। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत 25 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से वितरित की गई।

इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से माताओं, बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर समाज में साफ दिखाई पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं  प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ की गरीबों के कल्याण के प्रति पवित्र सोच का ही परिणाम है कि आज सभी माताओं, बहनों को उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह बेहतर योजना संचालित की गई है। लकड़ी के ईंधन में खाना पकाने से उनके आंखों पर धुंआ लगने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब उन्हें गैस पर भोजन पकाने में आसानी होगी और धुंआ भी नही लगेगा।

 इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, ईधन आदि सभी आधारभूत आवश्यकताओं का लाभ दिला कर उन्हें विकास की मुख्य घारा जोड़ना है। उन्होंने जनपदवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित विधायक खलीलाबाद का आभार व्यक्त करते हुए जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी लाभ दिलाये जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952