विधायक अंकुर राज तिवारी ने रेल लाइन के ऊपर से बन रहे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास, विकसित मगहर से होगी संत कबीर नगर की पहचान
विकसित मगहर से होगी संत कबीर नगर की पहचान- सदर विधायक
-सदर विधायक ने रेल लाइन के ऊपर से बन रहे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास
मगहर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के स्थित बंद पड़ी कताई मिल रेलवे फाटक ओवरब्रिज शिलान्यास कार्यक्रम का रविवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि महान संत कबीर साहब की तपोभूमि से जनपद की पहचान है और भविष्य में यही विकसित मगहर ही प्रदेश में जनपद की पहचान बनेगा। सोच अच्छी रखिये कार्य भी अच्छा होगा। यहीं से राजनीति शुरू की है। आज चमचमाती सड़कें संतकबीरनगर की पहचान बन चुकी है। यह मगहर के विकास का फ्लाईओवर है।
वर्षों से बंद बड़ी जिले की पहचान बंद पड़ी मिल की भूमि को उपयोग के रूप में टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिये एक कदम दूर है। अपने अबतक के कार्यकाल में जनपद में बस स्टेशन, तामेश्वरनाथ धाम करिडोर, रेलवे ओवर ब्रिज, बंद पड़ी कताई मिल में टेक्स्टाइल पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर सेमरा बाइपास, दुर्गा मंदिर पर फ्लाई ओवर निर्माण, सड़क निर्माण, नाला निर्माण जैसे प्रमुख जनहित के काम पटल पर आ चुका है। 64 करोड 14 लाख 30 हजार रुपये से बनने वाला रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज मगहर के विकास की पहचान बनेगा। आप सभी के अनुरोध पर जल्द ही पटनही माता मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा। इसके अलावा वक्ताओं में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, डाक्टर राकेश मिश्रा, विवेकानन्द वर्मा, अवधेश सिंह, सतविंदर सिंह जज्जी आदि वक्ताओं ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सदर विधायक के द्वारा किये गये प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, विजय प्रकाश कांदू, टीएन वर्मा, अवधेश सिंह, कृष्णचंद सैनी, अब्दुल कलाम,जेई अहमद आलम, मेंहदी हसन, मोहम्मद असअद, रईस आलम, सुहेल अख्तर, अतरेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राहुल कन्नौजिया, गौरव निषाद, रविन्द्र यादव, परमेश्वर यादव, त्रिलोकी यादव, दीपक कन्नौजिया, मुश्ताक खान के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

