विकास भवन में बाबू पर तैनात सफाई कर्मचारी को एण्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

Mar 18, 2026 - 17:42
विकास भवन में बाबू  पर तैनात सफाई कर्मचारी को एण्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

बाबू के पटल पर तैनात सफाई कर्मचारी को एण्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 
-सरकार के मंशा पर पलीता लगा रहे भ्रष्ट कर्मचारी
संतकबीरनगर। पंचायती राज्य अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू के पटल पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी को 10 हजार रूपये नगद घूस लेते हुए एण्टी करप्शन टीम नंे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताते चले कि उक्त बाबू राजन कुमार के खिलाफ तमाम सफाई कर्मचारियों नें जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत करते थे लेकिन उसके सामने किसी की बात नही सुनी जाती थी। एक सफाई कर्मचारी का वेतन निकलवाने के नाम पर बाबू द्वारा 30 हजार रूपये की मांग की गई थी। लेकिन जब बाबू द्वारा दबाव बनाया जाने लगा तो पीड़ित सफाई कर्मचारी घटना की सूचना एण्टी करप्शन टीम को दी। पीड़ित के सूचना के आधार पर टीम नें बुधवार को लगभग 11 बजे घूस लेते हुए बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एण्टी करप्शन टीम नें सारी प्रक्रिया को पूरी करते हुए बाबू राजन कुमार को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नें उक्त बाबू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एक तरफ जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए यह दावा करते है कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार लगभग समाप्त हो चुका है वहीं भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों में सरकार के मंशा पर पलीता लगाने का काम कर रहे है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952