लोहरसन में आवास के लिए भटक रही वृद्धा, महिला लगा रही ग्राम प्रधान व अधिकारियों से फरियाद
लोहरसन में आवास के लिए भटक रही वृद्धा, महिला ..................................................................................
लोहरसन में आवास के लिए भटक रही वृद्धा, महिला लगा रही ग्राम प्रधान व अधिकारियों से फरियाद
बेलहर/संतकबीरनगर। सांथा ब्लाक के ग्राम पंचायत लोहरसन में निर्धन व विधवा और आवासहीन महिला आवास के लिए लम्बे समय से ब्लाक से लेकर उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रही है। बावजूद उसे अब तक आवास नहीं मिला है। जिसके चलते वह घास-फूस की बनी झोपङी में जीवन गुजारने पर विवश है। ग्राम पंचायत लोहरसन की निवासी पार्वती पत्नी स्वर्गीय सन्तराम गुप्ता आवास विहीन होने के साथ दोनो विधवा भी है। विधवा महिला ने सरकारी आवास प्राप्त करने के लिए कई बार प्रधान,सचिव से मिलने के साथ ही ब्लाक मुख्यालय पर आवेदन भी किया मगर उसे न ही सरकारी योजना के तहत आवास नही मिला। पात्र विधवा पार्वती ने बताया कि इस स्थिति के चलते वह ठंड में बारिश में अगल बगल व घास-फूस की झोपड़ी में जीवन गुजारने पर विवश हैं। जबकि उसने ब्लाक मुख्यालय से लेकर प्रधान को शिकायत कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने की गुहार के बावजूद उसे अब तक सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
इस मामले से जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रबीअउल से बात की कई तो उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकाल सूची में नाम बढाने का काम ही नही हुवा। 20 साल पहले 16 साल की उम्र में घर से निकले लड़के का नही है कोई पता। आवास के लिए चक्कर काट रही पार्वती देवी ने बताया कि 20 साल पहले 16 साल की उम्र में इकलौता लड़का जुगानी घर से भाग गया जिसका आज तक कोई पता नही है। न कभी फोन आया न कोई हाल चाल,अगल बगल के लोग बताते है कि जुगानी गुड़गांव में सादी कर लिया है जो अपने बीबी बच्चो के साथ आलीशान जिंदगी काट रहा है। लेकिन पिछले 20 सालों में जुगानी न ही घर आया न ही कोई खर्च के लिए पैसा दिया,एक जुगानी कि बहन थी जिसका नाम गुड़िया है उसका किसी तरह से शादी कर अपने घर भेज दिया गया, अब पार्वती अकेले अपने टूटी मड़ईया में जिंदगी गुजारने को मजबूर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
