राजस्व लेखपालों का कार्य न होने के कारण जिलाधिकारी ने रोका वेतन 

राजस्व लेखपालों का कार्य संतोषजनक न होने के कारण जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक रोका वेतन 

Feb 16, 2026 - 18:29
राजस्व लेखपालों का कार्य  न होने के कारण जिलाधिकारी ने रोका वेतन 


राजस्व लेखपालों का कार्य संतोषजनक न होने के कारण जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक रोका वेतन 


संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, लेखपाल एवं प्राइवेट कार्मिकों को फसली वर्ष 1433 फ० फसल रबी का डिजिटल काप सर्वे के पड़ताल ऐप के माध्यम से सम्पादित कराया जा रहा है। डिजिटल काप सर्वे हेतु लगाये गये राजस्व लेखपालों का कार्य संतोषजनक न होने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील मेंहदावल के 9, तहसील खलीलाबाद के 7 व तहसील धनघटा के 10 कुल 26 लेखपालों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। इसी प्रकार वर्तमान किसानों के हित में उनके भूमि की यूनिक आई०डी० तैयार कर उनको गोल्डन कार्ड तैयार कराये जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री कार्य शासन के निर्देशानुसार संचालित है, जिसमें किसानों को सेल्फ मोड (स्वय), कैम्प मोड (ग्राम में आयोजित शिविर के माध्यम से), सहायक मोड व सी०एस०सी मोड (सहज जनसेवा केन्द्र) के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त कार्य 31 मार्च तक शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। इसी प्रकार मा० राजस्व परिषद द्वारा अंश त्रुटि सुधार हेतु तहसीलों द्वारा रोस्टर तैयार कर निर्धारित तिथि को ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर खतौनी में खातेदारों के अंश में हुए लोप को सुधार हेतु दिनांक 15 मार्च, 2026 तक तिथि निर्धारित किया गया है, जिसमें किसानों के खतौनी में अंश निर्धारण में यदि कोई त्रुटि हुई है तो उक्त कैम्प से अपना हिस्सा सही करने हेतु कैम्प हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर त्रुटि/लोप के सुधार हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सुधार कराया जा सकता है। प्रस्तावित सभी कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण कराये जाने हेतु तहसील स्तर पर्यवेक्षणीय अधिकारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार नामित किया गया है। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों तहसीलदार एव नायब तहसीलदार का भी वेतन बाधित कर दिया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952