युवती को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 382/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त सत्यम पुत्र मोलहू निवासी कोल्हुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 9 मई 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए बृहस्पतिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यभान यादव, महिला सिपाही दुर्गावती खरवार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
