युवती को भगाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को भगाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस नें मु0अ0सं0 482/25 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र ईश्वरचन्द निवासी सोनाड़ी हैसर थाना धनघटा को शनिवार को सरैया पाइपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 15 दिसम्बर 2025 को थाना महुली पर पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त नें बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। इस दौरान उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, सिपाही अरविन्द यादव, महिला सिपाही पूजा चैहान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
