युवती को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 203/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र बाबूराम निवासी रुईहट्टा थाना मेंहदावल को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
युवती को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 203/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र बाबूराम निवासी रुईहट्टा थाना मेंहदावल को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें बीते 28 मई 2025 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक सहेन्द्र यादव, सिपाही ओमप्रकाश मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
