युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0स0 807/2025 धारा 137(2),87,61(2),352,351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त अंकित उर्फ गुर्रे पुत्र रमेश निवासी बयारे थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
पीड़िता नें बीते 3 सितम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, दीवान छोटेलाल, सिपाही मनीष यादव, महिला सिपाही मीना यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
