युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला एक गिरफ्तार, खलीलाबाद का मामला
युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 3371/2026 धारा 64(1),115(2), 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र गुलई निवासी मलोरना थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़ित नें बीते 2 मई 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़ित के साथ अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में दीवान अली हसन, होमगार्ड उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
