यातायात पुलिस नें स्काउट गाईड के छात्रों शपथ दिलाकर किया जागरुक
यातायात पुलिस नें स्काउट गाईड के छात्रों शपथ दिलाकर किया जागरुक
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यातायात प्रभारी परमहंस द्वारा एच0आर0इ0सी0 खलीलाबाद में स्काउट गाईड जिला प्रशिक्षण शिविर में यातायात जागरुकता अभियोग आयोजित कर स्काउट गाईड के छात्र/छात्राओं को जागरुक किया और यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलायी। तत्पश्चात छात्रों को “राह वीर गुड समेरिटन योजना” के बारें में जानकारी दी गयी यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के उद्देश्य से “राह वीर पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना” प्रारंभ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत वे नागरिक, जो किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाते हैं,
उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है। छात्रों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार में अपने माता-पिता और अपने भाई-बहन जो 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, सबको जाकर घर पर बताएं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात माह, जिसे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह में आयोजित किया जाता है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं को कम करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन-जागरुकता एवं सड़क सुरक्षा यातायात माह अभियान का शुभारम्भ बीते 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक किया गया है जिसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में सेमिनार, वर्कशॉप और रैली आयोजित कर, सोशल मीडिया पर हैशटैग के माध्यम से वीडियो और इन्फोग्राफिक्स के द्वारा जन-जागरुकता के साथ नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
