मोटरसाइकिल की ठोकर से युवक घायल आरोपित पर केस
मोटरसाइकिल की ठोकर से युवक घायल आरोपित पर केस
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा में सड़क पार कर रहे युवक को मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया स्वजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां इलाज चल रहा है परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है दिए गए तहरीर में राज पुत्र सन्तराम निवासी भैंसामाफी थाना मेहदावल ने लिखा है कि 13 अप्रैल को उनके पिता सन्तराम पुत्र चौतू ग्राहक सेवा केन्द्र सांथा पर पैसा निकालने गये थे अभी सड़क पार कर रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार राजेन्द्र पुत्र सन्तबली निवासी पकरडीहा थाना बखिरा ने ठोकर मार दिया तथा मौके से भाग निकले परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी मेहदावल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। तथा सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
