मेहदावल में फेल हुई मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन मुफ्त बस सेवा
मेहदावल में फेल हुई मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन मुफ्त बस सेवा
-रक्षाबंधन पर बहनों को झेलनी पड़ी भारी फजीहत
मेहदावल/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को दिया गया। मुफ्त बस सफर का तोहफा जमीन पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। परिवहन विभाग की लापरवाही और खराब प्रबंधन के कारण त्योहार के दिन महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकार की घोषणा से उत्साहित होकर घर से निकलीं बहनें घंटों बस स्टेशनों पर खड़ी होकर बसों का इंतजार करती रहीं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद महिलाओं में भारी उत्साह था, लेकिन मेहदावल रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। स्टेशन से बसें पूरी तरह गायब रहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद यदि कोई बस आई भी, तो वह पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। भीड़ के कारण महिलाओं के लिए बस में चढ़ना तक दूभर हो गया।
बस स्टेशन पर मौजूद महिला यात्री आरती सिंह, वंदना, शकुंतला, प्रीति, पूजा और नीहारिका तिवारी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ष्हम लोगों को गोरखपुर जाना है, लेकिन एक-डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं मिली। जो बसें आ रही हैं, उनमें तिल रखने की भी जगह नहीं है। ऐसे में हम त्योहार के दिन कैसे सफर करें? महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जी ने निशुल्क बस सेवा का ऐलान किया था, तो परिवहन विभाग को रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग मुख्यमंत्री के आदेश को अमली जामा पहनाने में पूरी तरह नाकाम रहा। त्योहारों पर भीड़ का पहले से अनुमान होने के बावजूद अतिरिक्त बसों या फेरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। विभाग के इस लचर प्रबंधन के कारण रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर महिलाओं को न केवल मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि कई महिलाओं को महंगे दामों पर निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

