मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर संतकबीरनगर में तैयारियां तेज, आगमन 25 जून को

Jun 22, 2026 - 18:25
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  दौरे को लेकर संतकबीरनगर  में तैयारियां तेज, आगमन 25 जून को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ के 25 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए बसवारी गांव स्थित प्राचीन बाबा बैजूनाथ मंदिर परिसर में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी बाबा बैजूनाथ मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने बाबा बैजूनाथ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस एवं खुफिया विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने में जुटी हुई हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में लगा हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952