मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का संतकबीरनगर ब्लॉक सभागार में हुआ आयोजित

May 12, 2026 - 19:09
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का संतकबीरनगर ब्लॉक सभागार में हुआ आयोजित

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का ब्लॉक सभागार में हुआ आयोजित 


जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैम्प मेहदावल ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में राजेश कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी, ब्लाक मेहदावल रहे। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, उद्योग विभाग, के द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा योजना के विषय में विस्तृत विवरण देते हुये अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रु. 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 08 उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एस०सी० एस०टी० ओबीसी प्रशिक्षण योजना उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित अथवा आई०टी०आई० उत्तीर्ण पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित। मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राजेश कुमार श्रीवास्तव, ख०वि०अधिकारी द्वारा कहा गया कि सी०एम०युवा योजना उ०प्र० सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने जनपद के युवाओं युवतियों से योजनान्तर्गत अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपील किया गया। पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, द्वारा योजना के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा गुगल प्ले स्टोर से सी०एम०युवा ऐप डाउनलोड करके, योजना की तकनीकी जानकारी प्रदान की जा सकती है। कार्यक्रम में शिव बहादुर, स०वि०आ० (पं०) मेहदावल, पंचायत सहायक, समूह सखी, बी०सी०सखी, रोजगार सेवक, ब्लाक के अन्य कर्मचारीगण सदीप कुमार एम०टी०एस० उद्योग विभाग एवं भारी संख्या में युवाओं व युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952