मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान तहत सोमवार को फारान इंटर कॉलेज महुली में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को आत्मनिर्भर आत्मरक्षक स्वालंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव छात्राओं को किसी भी मुसीबत के समय में कॉल नंबर बात कर पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य है
जिनमें सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार व पुलिस की है इसीलिए गांव से लेकर शहर तक के महिलाओं छात्राओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामपाल तिवारी राकेश कुमार गुप्ता अभिषेक सिंह नेहा पूजा विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक बहुत अरशद अली खान आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
