मार्ग दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल
मार्ग दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र अन्र्तगत मेंहदावल बस्ती मार्ग स्थित ग्राम रमवापुर के निकट रोड पर देर शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मेंहदावल बस्ती मार्ग स्थित रमवापुर गाॅव के निकट देर शाम गिरधारी मिश्र पुत्र रामदास उम्र लगभग 55वर्ष ग्राम ंउकंक थाना बेलहर की मार्ग दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगो नें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं उनके साथ गाड़ी पर बैठे महेन्द्र चैधरी पुत्र रामरूप चैधरी निवासी लालजोत थाना बेलहर को भी गंभीर चोटे आयी जिनका इलाज चल रहा है। मृतक गिरधारी मिश्र के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
