महुली पुलिस नें नाबालिक को भगाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार
नाबालिक को भगाने व दुष्कर्म करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राये के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस नें मु0अ0सं014/2026 धारा 115(2)/137(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त सोनु उर्फ अजय कुमार पुत्र जयराम निवासी भिटकिनी थाना महुली को भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 11 जनवरी 2026 को थाना महुली पर वादिनी की नाबालिक पुत्र को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यवाही करते रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परवेज अहमद, सिपाही सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
