महुली पुलिस की सक्रियता से गायब मोबाइल मिली, चेहरे पर लौटी खुशी
महुली पुलिस की सक्रियता से गायब मोबाइल मिली, चेहरे पर लौटी खुशी
महुली पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप एक व्यक्ति का गायब मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुपुर्द किया गया, जिससे उसके चेहरे पर खुशी लौट आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्शीद आलम पुत्र मुख्तार आलम, निवासी ग्राम छितही, थाना महुली का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना महुली पर दी। सूचना प्राप्त होते ही थाना महुली की साइबर टीम द्वारा पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग प्रारंभ की गई।
साइबर टीम के सतत प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से उक्त मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात मोबाइल स्वामी खुर्शीद आलम को थाना बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा थाना महुली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना पर सूचना दें, जिससे पोर्टल के माध्यम से समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
