महिला की तहरीर पर चार पर केस दर्ज 

Feb 24, 2026 - 18:47
महिला की तहरीर पर चार पर केस दर्ज 

महिला की तहरीर पर चार पर केस दर्ज 
- महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सुनीता पत्नी रामजतन ने महुली थाने में दिये गये तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की सुबह छः बजे जमीनी विवाद को लेकर राजकुमार पुत्र नन्दलाल, अनुराग, आकाश पुत्र गण राजकुमार व गोविंद पुत्र उदयराज उनके दरवाजे पर आकर गाली देते हुए दौड़ाकर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। वादीनी के चिल्लाने पर वादीनी की बेटी प्रीति व पति रामजतन बचाने आये। तो उन्हें भी मार पीटकर घायल कर दिये। जिससे उन सबको गंभीर चोटे आई है। मारपीट कर विपक्षी जान-माल की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने गोपालपुर गांव निवासी सुनीता की तहरीर पर राजकुमार, अनुराग, आकाश व गोविंद के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952