बैठक में जन समस्याओं के निस्तारण और रात्रि गस्त पर जोर
बैठक में जन समस्याओं के निस्तारण और रात्रि गस्त पर जोर
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बृहस्पतिवार को थाना महुली परिसर में थानाध्यक्ष रजनीश राय की अध्यक्षता में उप निरीक्षकों पुलिसकर्मियों जवानों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पारदर्शितापूर्ण जन समस्याओं के निस्तारण के साथ ही रात में पुलिस गस्त बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने कहा कि थाना क्षेत्र के जनता की छोटी-मोटी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उसका निस्तारण पूरी पारदर्शिता से करना चाहिए। इसके लिए सभी उपनिरीक्षकों पुलिस कर्मियों को उन्होंने दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस प्रक्रिया में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए रात्रि गस्त बढ़ाने उनकी समस्याओं का जिम्मेदारी से निस्तारित करने की बात कही उन्होंने कहा कि जनता की समस्या और उसका निस्तारण हम पुलिस कर्मियों का सर्वोपरि कार्य है हमें उनका काम करना चाहिए ताकि पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध बन सके। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी गस्त के दौरान लापरवाही करते है जिन्हें चिन्हित करके उच्चधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में थानाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवेज खान सोमनाथ मिश्रा ,राकेश गुप्ता के अलावा हेड कांस्टेबल तबरेज आलम, पुष्पा यादव ,अभिषेक सिंह ,ऋषभ शुक्ला और थाने के दीवान आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
