बांग्लादेश में हिंदुओं पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- धीरज पाठक
बांग्लादेश में हिंदुओं पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- धीरज पाठक
-जिला अध्यक्ष दिनेश चैबे के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ का प्रदर्शन
संतकबीरनगर। जिलाध्यक्ष दिनेश चैबे ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रोका जाना चाहिए। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश चैबे के नेतृत्व में मंगलवार को समय माता मंदिर से बाईपास चैराहे तक एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आक्रोश जाहिर करना था। पदयात्रा में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार से सख्त कार्यवाही की अपील की। जिला उपाध्यक्ष धीरज पाठक ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले बेहद निंदनीय और चिंताजनक हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने इसे हिंदू समाज पर दोहरा आघात बताते हुए सरकार से इस मामले पर कठोर कदम उठाने की मांग की। पदयात्रा के अंत में बंगलादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक भी फूंका गया और मीडिया के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की गई और भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की अपील की गई। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बांग्लादेश सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए दबाव डाला जाए।इस दौरान जिला संयोजक संजय चैहान,जिला महामंत्री सोनू गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयहिंद प्रजापति,राजेश पाठक ,आशुतोष त्रिपाठी दारोगा, शिव बहादुर सिंह,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
