बखिरा पुलिस नें आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बखिरा पुलिस नें आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 0016/2026 धारा 108/352/351(3) बीएनएस व 3(1)द,3(1)ध,3(2)ट, 3(2) ट(ं) एससी/एसटी एक्ट थाना बखिरा के मामले में वांछित अभियुक्त सूरज विश्वकर्मा पुत्र रंगीलाल साकिन जोगीडिहा थाना बखिरा को जोगीडीहा गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर जेल भेज दिया। बीते 9 जनवरी 2026 को पीड़िता के तहरीर के आधार पर थाना बखिरा पर पीड़िता की बहू द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, दीवान अरविन्द चैहान, आदित्य यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
