प्रशस्ति पत्र पाकर छात्रों की खिले चेहरे
प्रशस्ति पत्र पाकर छात्रों की खिले चेहरे
नाथनगर/संतकबीरनगर। शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है इस वैज्ञानिक युग में शिक्षा का महत्व और ही बढ़ जाता है ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों की तरह बच्चियों को भी शिक्षा ग्रहण का अवसर देना चाहिए क्योंकि महिलाओं के शिक्षित होने से समाज को नई दिशा प्रदान होती है। उक्त बात नाथनगर ब्लाक पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी में कहीं बृहस्पतिवार को महुली स्थित एक लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन के उपरांत छात्रों में प्रशस्ति पत्र वितरण कर रहे थे उन्होंने कहा कि अशिक्षित समाज से व्यक्ति का विकास नहीं हो पता जबकि शिक्षित समाज से देश का विकास होता है उन्होंने उपस्थित छात्राओं को शिक्षा के प्रति और रूचि बढ़ा कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में लाइब्रेरी की स्थापना करने वाले मंटू जयसवाल लालू जायसवाल राजन जायसवाल के संयुक्त प्रयास की सराहना किया। इस अवसर पर प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के अलावा स इंटर नेशनल अकैडमी के उप प्रबंधक वेद प्रकाश पांडे मनोज पांडे निहालचंद पांडे मशहूर अहमद मुस्तकीम मसालुद्दीन राजन मंटू रवि जायसवाल लालू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
