प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने सैकड़ो लोगों के बीच वितरित किया कंबल जरूरतमंदों के खिले चेहरे 

Dec 21, 2025 - 16:23
प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने सैकड़ो लोगों के बीच वितरित किया कंबल जरूरतमंदों के खिले चेहरे 

प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने सैकड़ो लोगों के बीच वितरित किया कंबल जरूरतमंदों के खिले चेहरे 


-सेवा सहायता व सबका सम्मान हमारे परिवार का इतिहास रहा-प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद 


संतकबीरनगर। जिले के विकास खंड खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद के सुपुत्र नित्यानंद नें अपने पैतृक गांव धमैचा में बनभार, लढया, धमैचा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों के बीच में 250 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को घूम-घूम कर अपने हाथों से कंबल का वितरण किया।

 प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि सेवा सहायता व सबका सम्मान हमारे परिवार का इतिहास रहा है जो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आगे बढ़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने हेतु कंबल भी वितरित किए। ताकि ठंड के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।

 उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाने का काम कऊंगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। ठंड से कोई व्यक्ति परेशान ना हो, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है। पीड़ितों की मदद किया हूं, सदैव करता रहूंगा। आज के परिवेश में भावना से समाज के उत्थान और विकास में सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने अंतिम सांस तक पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया।

 कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सर्वेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान राजू, पूर्व प्रधान रामवृक्ष, राकेश कुमार, छिनकान, सिरपत, रामविलास, रणजीत सिंह, रामकिशोर, राधेश्याम, अशोक कुमार, बाबूराम, बुधिराम, गायत्री देवी, गेना देवी इस्रावती, मन भावती, राधिका, पूनम, माधुरी, कलावती, विमला, कुसुम लता, सीमा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952