प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने वितरित किए ऊनी कपड़े
प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने वितरित किए ऊनी कपड़े
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई में सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने अपने ग्राम पंचायत में गर्म कपड़े वितरित किए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों को करीब 300 ऊनी जैकेट और स्वेटर बांटे गए। प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भीषण ठंड को देखते हुए यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड से बीमार न पड़े। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का प्रयास है कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव और लक्ष्मण यादव सहित ग्राम पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
