प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, किसानों में खुशी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, किसानों में खुशी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज्योति विष्णु अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र, खानापारा, गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की गई। जिसके अंतर्गत जनपद में कुल 216541 किसानों को 41 करोड़ 30 लाख 8000 की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थित में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सम्मानित किसान बंधु द्वारा देखा और सुना गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम में किसानों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक विकासखंड सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम पंचायत, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, साधन सहकारी समिति, मंडी एवं जन सुविधा केंद्र के माध्यम से किसानों के मध्य प्रसारित किया गया। जिसमें किसानों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित जनपद के सम्मानित किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
