पुलिस नें 140 मोबाईल किया बरामद, धारको को सौंपा

Oct 31, 2025 - 19:21
पुलिस नें 140 मोबाईल किया बरामद, धारको को सौंपा

पुलिस नें 140 मोबाईल किया बरामद, धारको को सौंपा
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा/सर्विलांस सेल प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 140 मोबाइल (एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये) के मोबाइल बरामद को किया गया। पुलिस अधीक्षक नें गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के सी.ई.आई.आर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न-भिन्न स्थानो से बरामद किया गया। 140 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये। चोरी व गुम हुए मोबाइल की शिकायत ब्म्प्त्.ळव्ट.प्छ बेवसाइट पर दर्ज करके प्डम्प् ब्लाक/ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व सम्बन्धित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नम्बर, प्डम्प् नम्बर व मॉडल नम्बर की आवश्यकता होती है। मोबाइल को बरामद करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह, दीवान रामललित, सिपाही ज्ञानप्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार मौजूद रहे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952